aneurysm disease

धमनी स्फीति या धमनी विस्फार रोग  :- आज वर्तमान समय में प्रदूषित वातावरण में ही मानव सांस लेने के लिए मजबूर है।नतीजन सांस सम्बन्धी अनेक रोगों से ग्रस्त हैं।उनमें धमनी स्फीति या धमनी विस्फार भी एक गंभीर बीमारी है।धमनी स्फीति धमनी के स्थानीय उभार को कहते हैं,जिसमें धमनी की भित्ति दुर्बल हो जाती है तब वहां खिंचाव होने के कारण प्रवाहित रक्त के दाब के कारण उभार उत्पन्न हो जाता है,यही धमनी स्फीति या धमनी विस्फार है।यह धमनी स्फीति शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है ;किन्तु पैरों एवं मस्तिष्क की धमनियों में विशेष रूप से पाई जाती है।इसमें स्फीति स्थल पर दबाव की वजह से पीड़ा होती है और कभी -कभी तो धमनी फट भी जाती है और तीव्र रक्तस्राव होता है।

लक्षण :- सिरदर्द अचानक शुरू होना,होश खोने लगना,मितली और उल्टी,चक्कर आना,चलते हुए गिर जाना,गर्दन अकड़ जाना,धुंधला दिखना,रौशनी से संवेदनशीलता आदि धमनी स्फीति या धमनी विस्फार के प्रमुख लक्षण हैं।

कारण :- आनुवांशिक कारण,धूम्रपान,बीमारियां,उच्च रक्तचाप,ऐनियरिज्म से सम्बंधित समस्याएं आदि धमनी स्फीति के मुख्य कारण हैं।

उपचार :- (1) अश्वगंधा पाउडर का प्रतिदिन सुबह -शाम सेवन दूध के साथ करने धमनी स्फीति की समस्या का समाधान हो जाता है।

              (2) सहजन की जड़ का काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सुबह -शाम पीने से धमनी स्फीति रोग दूर हो जाता है।

              (3) बाह्मी चूर्ण एक चम्मच ताजे जल के साथ प्रतिदिन सुबह सेवन करने से धमनी स्फीति रोग दूर हो जाता है।

              (4) हल्दी,अम्बा हल्दी,दारू हल्दी और बच सबको समान मात्रा में लेकर कूट पीस कपड़छान कर चूर्ण बना लें और प्रदिदिन सुबह -शाम दूध में एक चम्मच डालकर पीने से धमनी स्फीति रोग नष्ट हो जाता है।

              (5) गिलोय का काढ़ा बनाकर सुबह -शाम पीने से धमनी स्फीति रोग दूर हो जाता है।

              (6) शंखपुष्पी चूर्ण एक चम्मच लेकर एक गिलास pani  में डालकर उबालें और जब एक चौथाई रह जाने पर छान कर पीने से खुछ ही दिनों में धमनी स्फीति दूर हो जाता है।


brain hemorrhage

ब्रेन हेमरेज :- ब्रेन हेमरेज एक प्रकार का मानसिक दौरा है,जो दिमाग में धमनी के फटने के कारण होता है।फलस्वरूप आसपास के ऊतकों में रक्तस्राव हो जाता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं का नाश कर देता है।मस्तिष्क से खून के बहने के कारण लोगों को बोलने में कमजोरी अनुभव करने लगता है,चलते -चलते गिर जाता है और जानलेवा साबित होता है।ब्रेन हेमरेज कई प्रकार के होते हैं-(1)इंट्रासेरेब्रल हेमरेज - दिमाग के अंदर रक्तस्राव (2) सबरकनाइड हेमरेज -दिमाग और उसे सुरक्षित करने वाली झिल्ली के बीच रक्तस्राव (3) सबड्यूरल हेमरेज - ड्यूरा की निचली सतह और दिमाग के ऊपरी हिस्से के बीच रक्तस्राव (4) एपीड्यूरल हेमरेज - खोपड़ी और दिमाग के बीच रक्तस्राव।

लक्षण :- अचानक तेज सिरदर्द,दौरे पड़ना,उल्टी,चक्कर आना,चलते -चलते गिर जाना,बेहोश हो जाना,शरीर का सुन्न पड़ जाना,बोल न पाना,लिखने -पढ़ने में परेशानी,शरीर के अंगों में समन्वय न रहना,स्वाद का ढंग से पता न चलना,कोमा में जाना आदि ब्रेन हेमरेज के प्रमुख लक्षण  हैं।

कारण :- सर में तेज चोट लग्न,उच्च रक्तचाप,आर्टरीज का हिस्सा कमजोर पड़ना,दिमाग की रक्तवाहिकाएं कमजोर होना,रक्तवाहिकाओं में प्रोटीन का जमा होना,हीमोफीलिया के कारण,दिमाग में ट्यूमर,धूम्रपान,अल्कोहल का ज्यादा सेवन,गुटका एवं तम्बाकू खाना आदि ब्रेन हेमरेज के मुख्य कारण हैं।

प्रभाव- ब्रेन हेमरेज की जटिलताएँ की वजह से तंत्रिका कोशिकाएँ शरीर के बाँकी अंगों से समन्वय नहीं कर पाती हैं;जिसका प्रभाव निम्न हैं - याददाश्त खोना,बोलने की क्षमता कम होना,शारीरिक अंगों के हिलने -डुलने में प्रभाव पड़ना,लकवा मार जाना :,खाना निगलने में परेशानी,आँखों की रौशनी काम होना आदि।

उपचार :- (1) गिलोय रस का प्रतिदिन चार बार सेवन से ब्रेन हेमरेज ठीक हो जाता हैं।

              (2) हल्दी,दारू हल्दी,अम्बा हल्दी,बच,शंखपुष्पी,ब्राह्मी और जटामांसी सामान भाग लेकर कूट पीसकर चार चम्मच लेकर दो कप 

                   पानी में उबालें और एक कप बच जाने पर छानकर प्रतिदिन सुबह दोपहर शाम पीने से ब्रेन हेमरेज ठीक हो जाता हैं।

              (3) अश्वगंधा पाउडर का सेवन प्रतिदिन सुबह -शाम करने से ब्रेन हेमरेज से उत्पन्न समस्या से मुक्ति मिल जाती हैं।

              (4) सहजन की जड़ का काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सुबह -शाम पीने से ब्रेन हेमरेज ठीक हो जाता हैं।

              (5) ब्राह्मी के चूर्ण का सेवन प्रतिदिन सुबह -शाम ताजे जल के साथ करने से ब्रेन हेमरेज होने की समस्या से मुक्ति मिल जाती हैं ।

              (6) शंखपुष्पी के चूर्ण का सेवन प्रतिदिन सुबह -शाम ताजे जल के साथ करने से ब्रेन हेमरेज में बहुत आराम मिलता हैं।


neuralgia disease

नसों में दर्द :- नसों में दर्द एक अतिसंवेदनशील एवं गंभीर रोग है,जो तंत्रिका तंत्र की क्षति एवं ख़राब तंत्रिका तंत्र के कारन होता है।यह दर्द अक्सर  तेज एवं जलन वाले दर्द के समान होता है।यह कभी-कभी अपने आप ठीक भी हो जाता है ;किन्तु कई मामलों में दीर्घकालिक भी हो सकता है।नसों के दर्द को फैंटम लिंब सिंड्रोम भी कहा जाता है।जब चोट या किसी बीमारी की वजह से शरीर से एक हाथ या पैर को हटा दिया गया हो;किन्तु इसके बाद भी एक दुर्लभ स्थिति तब होती है जब मस्तिष्क को नसों के दर्द का संकेत मिलता है,जिसका मूल कारन हटाए गए अंग हों।नसों में तेज दर्द होने की वजह कोई बीमारी ही हो यह जरुरी नहीं है।शरीर के किसी अंग का लम्बे समय तक दबा रह जाना,कभी -कभी पैरों का सो जाना भी एक कारन हो सकती है।

लक्षण :-तीव्र दर्द,जलन या भोंकने जैसा दर्द होना,सूई चुभने जैसा एहसास होना,लम्बे समय तक असामान्य महसूस करना,सोने में कठिनाई,नींद न आना,सुन्न पड़ना और दर्द हाथों एवं पैरों में होना आदि नसों में दर्द के प्रमुख कारण हैं।

कारण :-दुर्घटनाएं,संक्रमण जैसे एचआईवी /एड्स,उपदंश,चिकनपॉक्स आदि,सर्जरी,बीमारी के कारण,विटामिन बी की कमी,रीढ़ की हड्डी में गठिया,थायराइड आदि नसों में दर्द के प्रमुख कारण हैं।

उपचार :-(1) मेथी के बीज को पानी में भिंगो कर एक -दो घंटे के बाद पीसकर पेस्ट बनाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से नसों का दर्द ठीक हो 

                  जाता है।

             (2) दो से तीन चम्मच नारियल तेल लेकर उसमें दो से तीन चम्मच कपूर का तेल मिलाकर गर्म कर प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर मसाज 

                  करने से नसों का दर्द ठीक हो जाता है।

             (3) एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिला लें और गर्म कर पीने से नसों का दर्द समाप्त हो जाता है ।

             (4) दो मुठ्ठी चावल की भूसी लेकर तवे पर गर्म कर एक मुलायम कपड़े में बांध कर सेंक लगाने से भी नसों का दर्द दूर हो जाता है ।

             (5) लौंग के तेल की मालिश से भी नसों का दर्द समाप्त हो जाता है ।

             (6) गर्म पानी से स्नान करने से भी नसों का दर्द दूर हो जाता है ।


sydenham chorea disease

अंगों पर काबू खोने का रोग(सिडेन्हम कोरिया रोग) :- अंगों पर काबू खोने का रोग एक बहुत ही गंभीर तंत्रिका रोग है।इसमें रोगी के शरीर का एक ओर के अंग हिलने लगता है जो दिमाग से नियंत्रण समाप्त होने के कारण ऐसा होता है।इस बीमारी के गंभीर होने की दशा में हृदय के वाल्व तक क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।इस रोग से ग्रसित व्यक्ति के शरीर विशेषकर चेहरा,हाथ एवं पैर में तेज,अनियंत्रित और बिना किसी कारण के हरकत शुरू हो जाती है।यह एक अत्यंत दुर्लभ तंत्रिका तंत्र विकार है।प्रारम्भ में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं किन्तु इन्फेक्शन होने के छः महीने के बाद रोगी जब गंभीर रूप से ग्रसित होकर बीमार हो जाता है तब इसका पता चलता है।आयुर्वेद के अलावा किसी भी चिकित्सा पद्धति में इसका इलाज नहीं है।इस बीमारी को सिडेन्हम कोरिया,कोरिया माइनर,रुमेटिक कोरिया,सेंट वाइटस डांस और सिडेन्हम डिजीज के नाम से भी जाना जाता है।

लक्षण :-गले में सूजन,जोड़ों में सूजन,मांसपेशियों में कमजोरी,व्यवहार में परिवर्तन,बुखार आना,जोड़ों में दर्द आदि अंगों पर काबू खोने के रोग के सामान्य लक्षण हैं।

कारण :-हेल्दी कोशिकाओं का क्षय,रुमेटिक बुखार होने के कारण,मस्तिष्क में सूजन,आनुवांशिक कारण आदि अंगों पर काबू खोने के रोग के प्रमुख कारण हैं।

उपचार :- (1) अश्वगन्धा पाउडर एक चम्मच लेकर एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर एक-दो महीने तक पीने से अंगों पर काबू खोने के रोग का नाश हो जाता है।

              (2) त्रिफला,त्रिकूट और जटामांसी सबको सामान भाग लेकर कूट पीस कर चूर्ण बना लें और प्रतिदिन सुबह -शाम ताजे जल के साथ सेवन एक महीना तक करने से अंगों पर काबू खोने का रोग दूर हो जाता है।

              (3) बच  चूर्ण का देशी घी के साथ सेवन करने से सिडेन्हम कोरिया रोग दूर हो जाता है।

              (4) शतावर,ब्राह्मी के सेवन से भी सिडेन्हम कोरिया रोग दूर हो जाता है।

              (5) द्राक्षा,पेठा,आंवला,हींग आदि के सेवन से भी सिडेन्हम कोरिया रोग में बहुत फायदा होता है।

              


nervous disease

मधुमेही न्यूरोपैथी:-आज वर्तमान परिवेश में खान -पान में बढ़ते मिलावट एवं प्रदूषित पदार्थों के प्रयोग के कारण लोगों में मधुमेह की बीमारी एक आम समस्या है।दीर्घकालिक महुमेह के रोगियों के रक्त में ग्लूकोज की अत्यधिक मात्रा और वसा जैसे का उच्च स्तर उनकी नसों या रक्त वाहिकाओं के नसों को नुकसान पहुँचाती है;परिणामस्वरूप तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाती है,जो ऑक्सीजन और पोषक तत्त्व पहुँचाती है।इससे खोपड़ी के बाहर,रीढ़ की हड्डी,ह्रदय,मूत्राशयआँतों एवं पेट की तंत्रिका के काम -काज प्रभावित होतीं हैं।वास्तव में मधुमेही न्यूरोपैथी एक प्रकार की तंत्रिका तंत्र की क्षति है,जो डायविटीज से पीड़ित व्यक्तियों को ही होती है,जो निम्न हैं - (1)पेरिफेरल न्यूरोपैथी: -यह पैरों को प्रभावित करती है।(2)ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी: -यह अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करने वाली तंत्रिका को प्रभावित करती है।(3)फोकल न्यूरोपैथी: -यह हाथ,पैर,सिर,धड़ के एकल नसों को प्रभावित करती है।(4)प्रॉक्सिमलन्यूरोपैथी:-यह कूल्हों या जांघ की तंत्रिका की क्षति करता है।

लक्षण:-कब्ज या अतिसार,लैंगिक असमर्थता,मूत्र असंयम,नपुंसकता,चेहरे,मुँह और पलकों का झुकना या झुलना,दृष्टि परिवर्तन,चक्कर आना,मांसपेशियों में कमजोरी,निगलने में दिक्कत,बोलने में दुर्बलता,मांसपेशी संकुचन,अग्रांगों की सुन्नता और झुनझुनी,शरीर के किसी भाग में असामान्य संवेदना,जलन या तीव्र दर्द आदि मधुमेही न्यूरोपैथी के प्रमुख लक्षण हैं।

उपचार:-(1)अश्वगंधा की जड़ का पाउडर सुबह -शाम जल के साथ सेवन करने से मधुमेही न्यूरोपैथी से उत्पन्न विकार से मुक्ति मिल जाती है।

     (2)नीम के पत्ते,जामुन के पत्ते,बेल के पत्ते,तुलसी के पत्ते,अमरुद के पत्ते और आम के पत्ते,सबको समान मात्रा में लेकर पीस कर चटनी बनाकर सुबह खाली पेट एवं शाम को खाने से पहले सेवन करने से मधुमेही न्यूरोपैथी से होने वाले विकार से मुक्ति मिल जाती है।

     (3)शिलाजीत के सेवन से भी रोग प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत हो जाती है ,जिससे मधुमेही न्यूरोपैथी से होने वाले विकार दूर हो जाते हैं।

   (4) इवनिंग प्राइमरोज तेल के प्रयोग से भी इस बीमारी में बहुत फायदा होता है।


  बच्चों के रोग

  पुरुषों के रोग

  स्त्री रोग

  पाचन तंत्र

  त्वचा के रोग

  श्वसन तंत्र के रोग

  ज्वर या बुखार

  मानसिक रोग

  कान,नाक एवं गला रोग

  सिर के रोग

  तंत्रिका रोग

  मोटापा रोग

  बालों के रोग

  जोड़ एवं हड्डी रोग

  रक्त रोग

  मांसपेशियों का रोग

  संक्रामक रोग

  नसों या वेन्स के रोग

  एलर्जी रोग

  मुँह ,दांत के रोग

  मूत्र तंत्र के रोग

  ह्रदय रोग

  आँखों के रोग

  यौन जनित रोग

  गुर्दा रोग

  आँतों के रोग

  लिवर के रोग